मनोहरपुर-सुदूरवर्ती सारंडा के मकरंडा में,वृद्धा आश्रम भवन का,ज़िप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने किया उद्घाटन.

मनोहरपुर: पश्चिम सिंहभूम ज़िले के अतिनक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती सारंडा के ग्राम पंचायत मकरंडा में मंगलवार को नवनिर्मित बृद्धा आश्रम भवन का उद्घाटन हुआ.बतौर मुख्य अतिथि ज़िप सदस्य मनोहरपुर(भाग-2) सह ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने विधिवत्त फ़ीता काटकर किया.इसके पूर्व मुख्य अतिथि रंजित यादव का स्वागत स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक पगड़ी पहनाकर किया.इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रंजित यादव ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र सारंडा स्थित ग्राम मकरंडा में वृद्धा आश्रम भवन के खुल जाने से यहां के स्थानीय वृद्ध लोगों को इसका लाभ मिलेगा.विदित हो कि वृद्धा आश्रम भवन ज़िला समाज कल्यान विभाग द्वारा एवं इसका संचालन स्टारलाइट इंटरनेशनल चैरिटेबल सोसाइटी लातेहार के द्वारा किया जा रहा है.इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड कल्यान पदाधिकारी राजेंद्र बा्ड़ा,लाला भूमिज,रंजित कोनगाड़ी,इरुश खाखा,गणेश भूमिज एवं चैरिटेबल सोसाइटी संस्था के सदस्य समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित