मनोहरपुर/आनंदपुर-मुक्तिपत्थर समीज़ में,बाबा तिलका मांझी की जयंती आयोजित.

मनोहरपुर: झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा रविवार को बाबा तिलका मांझी के जन्म जयंती के अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा के आनंदपुर पंचायत के मुक्ति पत्थर समीज में और केबरा पंचायत के ग्राम जिलकुला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए.तथा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया.उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारी जमीन की रक्षा के लिए,बाबा तिलका मांझी ने साहूकारों और अंग्रेजों से हमारे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की आहुति 35 वर्ष के कम आयु में दिया है.उसी के बदौलत आज हम सभी खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं.इस मौके पर अनु कुजूर,सुशील माझी,पोथीराम हसदा, विनोद हेरबोम, शिवनाथ हंसदा, अनिल बेसरा, भोला राम बेसरा, धनुजय हेम्ब्रोम लाथु हेब्रोम, श्याम लाल हंसदा समेत महिला, पुरुष, बच्चे आदि उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.