मनोहरपुर-आनंदपुर,ठियाटांगर गांव समीप बाईक से गिरकर युवक गंभीर,राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर: आनंदपुर,थाना क्षेत्र अंर्तगत ठियाटांगर गांव के समीप बुधवार रात बाईक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया है.घायल युवक 26 वर्षीय कुंवर सोरेन आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग़ोइराबेड़ा खड़िया टोला का रहने वाला है.घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक सड़ंगा मुर्ग़ापाड़ा से बाईक से अपने गांव ग़ोइराबेड़ा लौट रहा था.तभी आनंदपुर समीप गांव ठियाटांगर मार्ग के तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित हो गया.जिससे बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.और गिरने से युवक के दांए हांथ पर गंभीर रूप से चोट आई है.वहीं गंभीर रूप से घायल युवक कुंवर सोरेन का मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद वेहतर इलाज हेतु राउरकेला रेफ़र कर दिया गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.