मनोहरपुर-:ईशाई समुदाय ने ईस्टर संडे पर्व मनाया,एक दूसरे को दी बधाई.

मनोहरपुर: ईसाई समुदाय द्वारा ईस्टर संडे का पर्व मनाया गया.उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही प्रभु ईसा मसीह दोबारा जीवित हुए थे. गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी उसके अगले संडे को ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे. उनके दोबारा जीवित होने की घटना को याद करते हुए ईसाई धर्मावलम्बियों ने ईस्टर संडे के रूप में मनाने की परंपरा का अनुपालन करते आ रहे हैं.
आज रविवार अहले सुबह लगभग 4 बजे सीएनआई,एवं जीईएल चर्च से जुड़े
ईसाई समुदाय के लोग अपने अपने क़ब्रिस्तानों में पहुंचे. सारे कब्र को बेहतर तरीके से रंग-रोगन कर सजाया हुआ था, वहां कब्र पर फूलों से सजाया गया एवं मोमबतीयां जलाई गई.तत्पश्चात सीएनआई चर्च के रेव० फा.एंजेल कंडुलना द्वारा प्रार्थना की गई. इसके बाद पुनःचर्च में सुबह 7 बजे से प्रार्थना सभा आयोजित की गई.तथा प्रार्थना सभा समापन के बाद सभी ने एक-दूसरे
को ईस्टर की बधाई व क्षुभकामनायें दी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.