मनोहरपुर-पोसैता मुख्य मार्ग गांव बूड़ाहुड़ी समीप बाईक से गिरकर युवक गंभीर,राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर: मनोहरपुर-पोसैता मुख्य मार्ग बूड़ाहुड़ी गांव के समीप बुधवार शाम बाईक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों के मदद से घायल युवक को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया है.घायल युवक 20 वर्षीय मुकेश कच्छप मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बूड़ाहुड़ी का रहने वाला है.घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक घाघरा की ओर से बाईक चलाकर अपने गांव बूड़ाहुड़ी लौट रहा था.तभी मनोहरपुर-पोसैता मुख्य मार्ग स्थित बूड़ाहुड़ी गांव के समीप तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित हो गया.जिससे बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.और गिरने से युवक के माथे पर गंभीर रूप से चोट आई है.वहीं गंभीर रूप से घायल युवक मुकेश कच्छप का मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद वेहतर इलाज हेतु राउरकेला ले जाया गया है.

Most Viewing Articles

आनंदपुर-भालडुंगरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत शिविर का आयोजन

आनंदपुर-आपसी रंजिश में भतीजे ने की चाची से मारपीट,आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज़

मनोहरपुर-डिग्री कॉलेज गोपीपुर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव.-गोवर्धन ठाकुर