मनोहरपुर-श्रीश्री विघ्नविनाशक गणेश मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना,जगराता का हुआ भव्य आयोजन.

मनोहरपुर:श्री श्री विघ्नविनाशक गणेश मंदिर का षष्ट वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर रात्रि में आयोजित भजन संध्या(जगराता) की धूम रही.इस मौके पर आमंत्रित बतौर मुख्यअतिथि धनंजय कुमार बैठा,विशिष्ठ अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष रंजित यादव एवं एसबीआई प्रबंधक शोभानाथ नाग एवं पूर्व थाना प्रभारी रंजित मिंज के द्वारा संयुक्त रूप से भजन संध्या(जगराता)का विधिवत दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.वहीं कोलकात्ता,जमशेदपुर व राउरकेला से आए कलाकारों द्वारा एक से बड़कर एक धार्मिक गीत प्रस्तुत किया.साथ ही एक से बडकर आकर्षक झांकी देख उपस्थित दर्शक श्रोताओं ने जमकर आनंद उठाया.और धार्मिक भजन गीतों में जमकर नृत्य किए.इस मौके पर गणेश मंदिर के संरक्षक सह मुख्य आयोजनकर्त्ता रंजित यादव,हीरालाल नायक,अश्वनी बघेल,राजेश सिंह,विजय साहु,दीपक उपाध्याय,संजय यादव समेत गणेश पूजा आयोजन समिति के सदस्यगण एवं सैकडों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रोता दर्शकगण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित