मनोहरपुर-एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों के संग की मासिक समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश.

मनोहरपुर सर्किल के एसडीपीओ जयदीप लकड़ा गुरुवार को मनोहरपुर थाना सर्किल अंतर्गत सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक समीक्षा बैठक अपने कार्यालय में की.बैठक में एसडीपीओ ने क्राइम कंट्रोल एवं विधिव्यवस्स्था को लेकर कई दिशा निर्देश सभी थानेदारों को दिया.वहीं एसडीपीओ ने समीक्षा बैठक में थाना से जुड़े विभिन्न कांडों का निष्पादन,गश्ती व शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया.इस बैठक में एसडीपीओ जयदीप लकड़ा ने विशेष रूप से सभी थाना प्रभारियों को भारतीय दंड संहिता अधिनियम के बारे चर्चा करते हुए कहा किभारत के आपराधिक कानूनो में 1 जुलाई 24 से भारत सरकार बदलाव कर रही है.जो ऐतिहासिक कदम है.इस बदलाव से भारतीय न्याय संहिता,भारतीय सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की शुरुआत होंगी.जो मौजूदा भारतीय दंड संहिता अधिनियम की जगह लेंगे.उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपने थाना क्षेत्र के कांड का निष्पादन और शराबबंदी में कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को चेतावनी दिया है की किसी तरह के लापरवाही सामने आई तो विभागीय कारवाई निश्चित रूप से किया जाएगा.एसडीपीओ जयदीप लकड़ा ने बताया कि एसपी की समीक्षा बैठक से पूर्व अपने सर्किल के सभी थानेदारों के साथ बैठक कर पूरे महीने की समीक्षा किया गया है.वही जिनके फाइलों में कमी थी उसको दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिया गया है.इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा.मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित ख़ाखा,आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस,जराईकेला थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार,छोटानागरा थाना प्रभारी बलवंत दुबे,एवं चिड़िया ओपी थाना प्रभारी जयप्रकाश दास समेत पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.