मनोहरपुर-बुढ़ाहुड़ी में कुड़ुख सरना जागरण मंच का,झंडा बदली कार्यक्रम आयोजित.

मनोहरपुरः मंगलवार को कुडुख सरना जागरण मंच मनोहरपुर आनंदपुर के तत्वाधान में मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम बुढ़ाहुडी में बोदे खलखो के अध्यक्षता में सरना झंडा बदले जाने कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मौके पर ग्राम पाहन पूजारी विजला खलखो,शोहराई बेक के द्वारा सरना स्थल का झंडा बदली एवं सरना झंडा का स्थापना हेतु विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न हुआ.कार्यक्रम में शामिल उपस्थित समाज के लोगों ने अपने इष्ट चाला आयो,धर्मेश बाबा से राज्य की सुख समृद्धि व खुशहाली और विकास की कामना किया.मौके पर उपस्थित लोगों ने अपनी इतिहासिक धरोहर बुढाहुडी गांव को बचाने एवं समस्त धार्मिक और सामाजिक संगठनों को बचाने का संकल्प लिया.साथ ही अपने पुरातन धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर उसकी घेराबन्दी करने का निर्णय लिया गया.जिससे आदिवासी समाज जो आज अपने मूलधर्म से किसी कारण से भटक गए है .ताकि उन्हें अन्य धर्म में ना भटकना पड़े.इसके लिए सभी ने समाज के बुद्धिजीवी व प्रबुद्ध लोगों से हर गांव में सरना समाज की एकता व संगठन को मज़बूती के साथ साथ अपनी संस्कृति व सरना धर्म की रक्षा हेतु आगे आने की अपील की.जिससे आने वाले हमारी पीढ़ी में जागरूकता आ सके.इस अवसर पर सरना प्रार्थना सभा के अलावा समाज के प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.इस आयोजन में मुख्य विशिष्ट अथिति के रूप में सरना प्रार्थना सभा राउरकेला के धर्म आयो अध्यक्ष झारियो केरकेट्टा,चुमनी टोप्पो,विलु तिर्की,सीता उरांव,चम्पू उरांव,महेश उरांव एवं आदिवासी कुडुख सरना जागरण मंच मनोहरपुर आनंदपुर के अध्यक्ष रोबी लकड़ा,उपाध्यक्ष भीमसेन तिग्गा,बुद्धेश्वर धनवार,लोहरा उरांव,कोषध्यक्ष रामचन्द्र कच्छप,प्रमोद केरकेट्टा,किशोर खलखो युवा अध्यक्ष तिला तिर्की,सचिव बंधना तिर्की ,मंगल एक्का,सुकरा मिंज,राजकुमार कच्छप ,श्याम सुन्दर तिर्की ,कैलाश कुजूर,विजय कुजूर,बसंती बरवा,सुधीर केरकेट्टा,माना केरकेट्टा,निरासो तिग्गा,सीलू खलखो,बुकी कच्छप ,कान्हों तिर्की ,झानो बेक,कर्मी कच्छप ,धनिया बरवा समेत हजारों की संख्या में उरांव समाज के लोग उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित