मनोहरपुर-बुड़ाहुड़ी में सर्पदंश से बच्ची गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर: बुधवार तड़के सुबह ज़हरीले सांप के काटने से एक बच्ची को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.वहां उस बच्ची का स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में इलाज चल रहा है.पीड़ित बच्ची 10 वर्षीय प्रिया तिग्गा मनोहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बुड़ाहुड़ी की रहने वाली है.बच्ची की मां ने बताया कि वीति रात घर के आंगन में सोई हुई थी.एक ज़हरीले चित्ती सांप ने सुबह क़रीब 3 बजे उसके बांए हांथ के पंजे में डस लिया.परिवार वालों ने उस ज़हरीले चित्ती सांप को मारने के वजाय पकड़ कर वनविभाग के हवाले कर दिया है.वहीं सर्पदंश से पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए आज सुबह 4 बजे मनोहरपुर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहां उस बच्ची का स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में इलाज चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित