पानी के अभाव में जनता बेहाल -- महेन्द्र जामुदा.

मनोहरपुर: गुरुवार को झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा ने गोईलकेरा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष मंगल सिहं बोईपाई के साथ कुईडा पंचायत के पालुहासा, गोटम्बा, बिडदिरी के मोहन साईं आदि गांव का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बैठक किया,जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में पानी का घोर संकट है.जिससे लोगों को शुद्ध पीने का पानी एवं नहाने का पानी को लेकर विकट समस्या उत्पन्न हो गया है. इधर चिलचिलाती धूप व गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, जिससे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे गांव के लोग मजबूरन पलायन कर रहे हैं, जिला उपाध्यक्ष नितिन जामुदा ने कहा मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र के बुनियादी ज्वलंत मुद्दों को लेकर झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव महेंद्र जामुदा ने विगत कई वर्षों से पूरे मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर अपनी आवाज़ बुलंद करने का काम किया है.इसे देखते हुए मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में भावी प्रत्याक्षी के रूप में झारखंड पार्टी के युवा नेता महेंद्र जामुदा के प्रती अपना विश्वास जताया है.क्षेत्र के लोगों का कहना है कि युवा नेता महेंद्र जामुदा जुझारू,कर्मठ एवं मिलनसार.मृदु भाषी हैं, पेशे से वकील है, तथा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते है.हम लोग इस बार उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे.जिससे हमारे विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा.वहीं गांव के युवा समाजसेवी चमरा कोड़ा,ताराचंद दिग्गी और कैलास दिग्गी ने ग्रामीणों से अपील किया कि क्षेत्र के विकास एवं जनहीत में इस बार महेंद्र जामुदा को जिताना ज़रूरी है.इस मौके पर संग्राम दिग्गी, खुदीराम दिग्गी, जगकड़ा कोहड़ा, बिंदु दिग्गी, नाथु दिग्गी, सुनील दिग्गी, सुकुरमुनी दिग्गी, रयामुनी कोड़ा, पालो दिग्गी, मोती दिग्गी,रानी दिग्गी, कदमा दिग्गी इत्यादि क्षेत्र की ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित