मनोहरपुर-कोयल नदी में डूबने से एक किशोर व एक व्यक्ति की मौत,दूसरे बच्चे को डूबने से बचाया गया.

मनोहरपुर: शुक्रवार सुबह कोयल नदी में डूबने से एक किशोर और एक व्यक्ति की मौत हो गई.जिससे शहर में मातम छा गया.घटना आज सुबह क़रीब 9:30 बजे की है.मनोहरपुर इंदिरा नगर के रहने वाले 11 वर्षीय एरोन होरो एवं 11 वर्षीय अनेक्स कुजूर के साथ उसके पिता 45 वर्षीय रंजन कुज़ूर भी नदी नहाने गए हुए थे.जबकि नहाने के वज़ाय रंजन कुजूर उस वक्त नदी के एक बडे़ पत्थर पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे.उनके महज़ दूरी पर दोनों बच्चे नदी में नहा रहे थे.तभी अरेन नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया.जिससे वह बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा.वहीं समीप नहा रहे दूसरा बच्चा अनेक्स उसे बचाने गया तो वह भी गहरे पानी में डूबने लगा.दोनों बच्चों को डूबता देख पास नहा रहे दो लोगों ने अनेक्स को डूबने से बचा लिया.किंतु गहरे पानी डूब रहे बच्चे अरेन को बचाने के लिए अनेक्स के पिता रंजन कुजूर ने फ़ौरन उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा.किंतु वह भी डूबने लगा.गहरे पानी के वजह से दोनों ही नदी में डूब गए.इस घटना से नदी में अफरा-तफ़री मच गई.मौके पर बीडीओ शक्तिकुंज व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी समेत मनोहरपुर पुलिस पहुंच गई.और फ़ौरन नदी में खोजने का कार्य शुरू किया गया.क़रीब दो घंटे के बाद स्थानीय गोताखोर युवक टिकूं महतो एवं चमन बड़ाईक के प्रयास से उस बच्चे को और उस व्यक्ति को गहरे पानी से निकाला गया.फ़ौरन उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है.मृत रंजन कुजूर एक सेवानिर्वित फ़ौजी है.उनका पैतृक घर गुमला झारखंड का रहने वाला है.उनकी पत्नी कुसुम कुजूर सरकारी शिक्षिका है.जो मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा स्थित स्कूल में पढ़ाती है.शिक्षिका अपने पति व बच्चे के साथ मनोहरपुर स्थित इंदिरा नगर में एक रेंट के घर में रहती है.वहीं मनोहरपुर पुलिस अग्रेतर कारवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजने की व्यवस्था कर रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित