मनोहरपुर-सुदूरवर्ती सारंडा के दिघा में,सीआरपीएफ़ द्वारा संचालित स्कूल(शिक्षा निकेतन)का हुआ उद्घाटन.
मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम ज़िला के सुदूरवर्ती सारंडा के अति नक्सल प्रभावीत गांव दिघा में शनिवार को सी.आर.पी.एफ द्वारा संचालित स्कूल(शिक्षा निकेतन)का उद्घाटन 134 वी वाहिनी सुदेश कुमार ( कमांडेंट ) के दिशा निर्देशन पर किया गया.जिसका विधिवत उद्घाटन बी बी भक्ता (द्वितीय कमान अधिकारी) के द्वारा फ़िता काटकर किया गया.इस अवसर पर बी बी भक्ता ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए के.री.पु.बल का प्रयास है की जहां-जहां भी कैंप है.उसके समीप एक स्कूल खोला जाए और उस गांव के ऐसे बच्चे जो स्कूल नही जाते हों.या फिर वैसे बच्चे जो स्कूल में पूरा समय नही दे पाते हों.ऐसे बच्चो को चिन्हित करते हुए के.री.पु.बल के द्वारा संचालित शिक्षा निकेतन से उन बच्चों को जोड़ा जा रहा है.जिससे वह बच्चे भी एक अच्छा नागरिक बन सके.इसी क्रम में आज दिघा कैंप के समीप स्कूल(शिक्षा निकेतन.का विधिवत्त उद्घाटन किया गया है.ज्ञात है की इससे पूर्व तिरिलपोसी में भी ऐसे ही स्कूल का शुभारंभ किया जा चुका है.इस अवसर पर मनोज कुमार ( सहा कमांडेंट) शेखर कुमार ( सहा कमांडेंट) , बीरेंद्र कुमार ( सहा कमांडेंट)एवं सीआरपीएफ के जवान समेत बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद थें.