मनोहरपुर-ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर राउरकेला रेफ़र.

मनोहरपुर : रविवार शाम डाउन दक्षिण विहार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.युवक के सर पर गंभीर चोट आई है.युवक के पास से बड़ाबंबू से मनोहरपुर आने का टिकट मिला है.लगता है वह युवक सुबह बड़ाबंबू से मनोहरपुर आया होगा.और शाम को वापसी में डाउन दक्षिण विहार एक्सप्रेस ट्रेन से मनोहरपुर से बड़ाबंबू की ओर जा रहा होगा.मनोहरपुर स्टेशन से महज़ दूरी स्थित डाउन एड़भांस स्टार्टर सिंग्नल के समीप उक्त ट्रेन से वह युवक गिर गया.मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष अनादि महतो,प्रखंड भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दुर्योधन महतो,युवा समाजसेवी विनय कुमार महतो ने घायल युवक को बेहोशी की हालात में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.घटना की सूचना पाकर आरपीएफ पुलिस व लोकल पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है.उसके पास से एक मोबाइल,बड़ाबंबू से मनोहरपुर का एक टिकट व एक थैले में कुछ सामान मिला है.मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय चिकित्सकों ने वेहतर इलाज के लिए रेफ़र कर दिया है.उसे 108 एंबुलेंस के मदद से राउरकेला आरजीएच अस्पताल ले जाया गया है.वहीं मनोहरपुर पुलिस युवक के पहचान हेतु अग्रेतर कारवाई कर रही है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित