मनोहरपुर-रनिया घाटी में आलू से लदा एलपी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,चालक की मौत.

मनोहरपुर : रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वीती शनिवार शाम रनिया सर्बो घाटी के समीप मनोहरपुर के एक व्यापारी का आलू से लदा एलपी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.इस सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.ट्रक पलटने से सड़क पर आलू ही आलू बिखर गया.मिली जानकारी के मुताबिक़ आलू से लदा ट्रक पश्चिम बंगाल के गड़बेत्ता से लेकर मनोहरपुर की ओर आ रहा था.तभी रनिया सर्बो घाटी के समीप तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.ट्रक के पलटने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं रनिया थाना पुलिस घटना को लेकर अग्रेतर कारवाई कर रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित