मनोहरपुर-विवादित ज़मीन पर दोनों पक्ष संयम बरते.एलआरडीसी:-के.के.मुंडू.

मनोहरपुर-मंगलवार को डोंगाकाटा उरांव सरना जात्रा टांड विवादित स्थल का एलआरडीसी के के मुंडू ने निरीक्षण किया.उन्होंने ईसाई समुदायों एवं सरना उरांव समुदायों को न्यायालय का जजमेंट आने तक संयम बरतने को कहा.उल्लेखनीय है कि डोंगाकाटा स्थित विवादित ज़मीन पर जीएल चर्च ईसाई समुदाय और उरांव सरना समाज के लोग दोनों ही अपना अपना धार्मिक स्थल होने का दावा पेश करती है.जबकि विवादित भूमि पर उरांव सरना समाज वर्षों से वहां सरना झंडा और धार्मिक कार्यक्रम करते आ रही है.वहीं जीएल चर्च के लोग उस ज़मीन पर अपना अधिकार मानती है.इस संबंध में उरांव सरना समाज के द्वारा दायर मामला न्यायालय में विचाराधीन है.साथ ही अनुसूचित जनजाति आयोग में भी मामला दर्ज कराया गया है.बावजूद जीएल चर्च समुदाय के लोग उस विवादित ज़मीन पर पक्का कंस्ट्रक्शन का कार्य कराया जाने से इसका कड़ा विरोध उरांव सरना समाज ने किया है.इसी संदर्भ में आज एलआरडीसी के के मुंडू ने विवादित स्थल का निरीक्षण किया.साथ ही उन्होंने जीएल चर्च के लोगों को फटकार लगाते हुए न्यायालय के जजमेंट आने तक संयम बरतने को कहा.तथा भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना ना हो दोनों पक्षों के बीच लिखित बोंड कराया गया है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित