मनोहरपुर-बरंगा,गोपीपुर में रोजो पर्व धूमधाम से मना,छौ नृत्य का भव्य आयोजन.

मनोहरपुर : बरंगा,गोपीपुर में रोजो पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर आदिवासी छौ नृत्य बरंगा गोपीपुर समिति के तत्वाधान में छौ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया.पुरुलिया पश्चिम बंगाल के कलाकारों के द्वारा छौ नृत्य के माध्यम से एक से बढ़कर एक धार्मिक आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.छौ नृत्य का कार्यक्रम देर शाम से सुबह तक चलता रहा.इस दौरान उपस्थित छौ नृत्य प्रेमियों ने छौ नृत्य का जमकर आनंद उठाया.इस मौके पर ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव,आदिवासी छौ नृत्य समिति के मुख्य कर्ता भवेश महतो,रंजित महतो आदि गांव के लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित