मनोहरपुर-थाना में बक़रीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक,आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण ढंग से बक़रीद पर्व मनाने की अपील.

मनोहरपुर : बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को मनोहरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इसमें प्रेम और सौहार्द से त्याग व बलिदान का त्योहार बकरीद पर्व मनाने का निर्णय समिति के सदस्यों ने लिया. साथ ही पर्व को आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई.इस मौके पर मनोहरपुर प्रखंड के बीडीओ शक्तिकुंज ने शांति समिति सदस्यों से कहा कि आप सब सभी पर्व को आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाते आ रहे हैं.यह बकरीद पर्व भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाये.उन्होंने सभी से एकता व भाईचारा की मिसाल को कायम रखते हुए पर्व त्योहार मनाने की आवश्यकता पर बल दिया.वही मनोहरपुर सर्किल के एसडीपीओ जयदीप लकड़ा ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जायेगा.उन्होंने कहा सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप अन्य किसी सोशल साइट पर भ्रामक फोटो या वीडियो डालने वाले व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्यवाई की जायेगी.उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ पर्व मनाने के साथ प्रशासन को सहयोग करने की अपील की.इस मौके पर एसआई राजेश कुमार.एसआई राजदेव पासवान,एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह,मो.मुख़्तार,पंचदेव चौधरी,अरुण कुमार नाग आदि उपास्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित