मनोहरपुर-धानापाली मार्ग सिमिरता टूना चौक समीप सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर,राउरकेला रेफ़र.
मनोहरपुर: शुक्रवार सुबह मनोहरपुर थाना अंर्तगत उंधन-धानापाली मुख्य मार्ग स्थित सिमिरता टूना चौक के समीप दो बाईक की सीधी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल तीनों लोगो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया है.घायल युवक 32 वर्षीय बिनोद महतो ओड़िसा बिश्रा थाना अंर्तगत टांगरपाली गांव का निवासी है वहीं 50 वर्षीय अशाड़ु महतो एवं 22 वर्षीय अजित हांसदा मनोहरपुर थाना अंतर्गत सिमिरता मधुपुर गांव का रहने वाला है.इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ दामाद बिनोद महतो और सशुर अशाड़ु महतो दोनों बाईक से उर्किया से सिमिरता मधुपुर अपने घर आ रहा था.तभी सिमिरता टूना चौक के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे बाईक और उर्किया से सिमिरता की ओर जा रहे दोनों बाईक में सीधी टक्कर हो गई.जिससे इस दुर्धटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.वहीं मनोहरपुर पुलिस घटना को लेकर अग्रेतर कारवाई कर रही है.