मनोहरपुर-आनंदपुर में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर,राऊरकेला रेफर .पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुटी.

मनोहरपुर: सोमवार शाम को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक 22 वर्षीय अक्षय सिंह आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकरा पंचायत के ग्राम लोवासोकरा का रहने वाला है.इस दुर्घटना में उस युवक के माथे में गंभीर चोट एवं शरीर के अन्य हिस्सो में भी आई है.आनंदपुर पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला आरजीएच अस्पताल रेफ़र कर दिया है.परिजनों द्वारा उसे 108 एंबुलेंस से राउरकेला ले जाया गया है.घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित युवक बाईक से आनंदपुर से भालडुंगरी की ओर जा रहा था.तभी आनंदपुर साप्ताहिक हॉट के समीप सांपु पुलिया में विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन में चपेट में आने से बाईक दुर्घटनाग्रत हो गया.जिससे बाईक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.वहीं आनंदपुर पुलिस इस घटना के संबंध में अग्रेतर करवाई करने में जुटी है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित