मनोहरपुर-जराईकेला थाना में बक़रीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक,आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण ढंग से बक़रीद पर्व मनाने की अपील.
मनोहरपुर : बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को जराईकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से बकरीद पर्व का त्योहार को आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई.थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने सभी से एकता व भाईचारा की मिसाल को कायम रखते हुए पर्व त्योहार मनाने की आवश्यकता पर बल दिया.उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जायेगा.उन्होंने कहा सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप अन्य किसी सोशल साइट पर भ्रामक फोटो या वीडियो डालने वाले व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्यवाई की जायेगी.उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ पर्व मनाने के साथ प्रशासन को सहयोग करने की अपील की.इस मौके पर जराईकेला थाना के अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी समेत शांति समिति के सदस्यगण आदि उपास्थित थे.