मनोहरपुर-टीबी मरीजों की खोज के लिए,दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित.

14 से 30 जून तक चलेगा डोर टू डोर अभियान.मनोहरपुर: मनोहरपुर सीएचसी केंद्र सभागार में आयोजित टीबी मरीज़ खोज हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को संपन्न हुआ. जिसमें मनोहरपुर सीएचसी सर्किल अंतर्गत प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में संभावित टीबी मरीजों की खोज के लिए 14 से 30 जून तक डोर टू डोर अभियान चलाया जायेगा. यह जानकारी मनोहरपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि इस अभियान में सहिया, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ, एसटीएस, टीबी-एचवी द्वारा घर-घर जाकर टीबी मरीजों की खोज करेंगे, टीबी मरीज पाये जाने पर उनका सैंपल लिया जाएगा. सैंपल जांच के बाद जिस व्यक्ति में टीबी पाया जायेगा. उनका उपचार अस्पताल में निशुल्क किया जायेगा. उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान में इमानदारी पूर्वक काम करने को कहा. उन्होंने कहा कि संभावित टीबी मरीज एक भी नहीं छूटना चाहिए, इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने क्षेत्र में प्रत्येक घर जाकर इसकी जांच करनी है.इस मौके पर बीटीटी बसंत कुमार,बीटीटी महेश्वर महतो,हरिश्चंद्र महतो,सीएचओ.एनटीईपी टीम,एएनएम,एमपीडब्ल्यू,सहिया एवं एलटी कर्मी समेत सभी स्वास्थ्यकर्मीगण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित