मनोहरपुर-साईकिल से गिरकर बृद्ध व्यक्ति गंभीर,राउरकेला रेफ़र.

मनोहरपुर : सोमवार को चोड़ारापा बुलुमदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मनोहरपुर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के उपरांत वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया गया.घायल व्यक्ति 61 वर्षीय जुएल गुड़िया आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत झारबेड़ा पंचायत के ग्राम चोड़ारापा का रहने वाला है.घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ बृद्ध व्यक्ति साईकिल से मनोहरपुर बाजार से अपने गांव चोड़ारापा लौट रहा था.इस दौरान गांव पहुंचने के पूर्व मार्ग पर एक पालतु मवेशी के चपेट में आने से उसकी साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.उसके सर पर गंभीर चोट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सॉ में भी ज़ख़्म एवं अंदरूनी चोट आई है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.