एस.एस.आई.पी प्लस टू हाई स्कूल मनोहरपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक, शिक्षा के महत्व पर हुई सार्थक चर्चा


मनोहरपुर। एस.एस.आई.पी प्लस टू हाई स्कूल मनोहरपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संध्या सुरेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्री जयदीप लकड़ा उपस्थित रहे।उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलित कर किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक शामिल हुए।डीएसपी लकड़ा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका बेहद आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से सावधान रहने की बात कही और बच्चों के साथ नियमित संवाद एवं काउंसलिंग की जरूरत पर बल दिया।वहीं शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, उन्हें मिलने वाले विभागीय लाभ तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी विस्तार से दी।इस अवसर पर सीआरपी अंजु गुप्ता, संदीप जेवियर भेंगरा, शिल्पी आइंद ,ऑलिश गुड़िया , हीरालाल कुम्हार, महेश कुमार, लक्ष्मीकांत महता सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित