मनोहरपुर-भाजपा मंडल की बैठक संपन्न ,पार्टी संगठन व सदस्यता अभियान को लेकर हुई मंथन.

मनोहरपुर : भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर मंडल की बैठक शनिवार को समुदायीक भवन मनोहरपुर बजार में आयोजित की गई. जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू उपस्थित थे. बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की के द्वारा किया गया. जिसमें विशेष रूप से पार्टी संगठन एवं महापर्व सदस्यता अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया. साथ ही पार्टी सदस्यता अभियान को वृहद स्तर पर चलाने के लिए रणनीति व रूपरेखा तैयार किया गया .जिसमें प्रत्येक बुथ से 100 सदस्य बनाए जाने के अलावा कम से कम 50 नए सदस्यों को जोड़ना के लिए दिशा निर्देश दिया गया. वहीं पार्टी सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से महिलाओं को भी सदस्य बनाए जाने पर ज़ोर दिया गया. और नए सदस्यों को टोल फ्री नंबर(8800002024) के माध्यम से मिस कॉल करवा कर सदस्य बनाने के बारे जानकारी दी गई.आज के इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष किशोर डागा,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार लोहार,शिवनाथ महतो,कैलाश गुप्ता,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा मुंडारी,अमरेश विश्वकर्मा, एस टी मोर्चा प्रदेश मंत्री इंद्रजीत सामड़,स्वरूप पति,अमित कुमार नाग,सुशील डे,पारस सिंह,अवधेश भगत, तेजराज महतो,गोविंद चंद्र दास,विनय कुमार महतो,राजेश होनहागा,प्रदीप कुमार मिश्रा,प्रकाश महतो,यश खंडित सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप