मनोहरपुर-घाघरा शिव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में तीन घायल, सीएचसी में भर्ती इलाजरत.


मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा शिव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घटना शनिवार दोपहर क़रीब दो बजे की है. घायल युवक 22 वर्षीय नित्यानंद जोजो,13 वर्षीय जसवंत जोजो मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढीपा टोला मास्टरसाईं का रहने वाला है. वहीं 16 वर्षीय विक्रम टोपनो जराईकेला थाना क्षेत्र के भूमिज टोला का रहने वाला हैं. वहीं तीनों घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों के देख रेख में तीनों घायलों का इलाज चल रहा है. इस घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ सड़क हादसे में तीनो घायल एक बाइक पर सवार होकर अपने गाँव ढीपा की ओर जा रहे थे. तभी घाघरा शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक के चपेट में आने से तीनो घायल हो गए. जबकि अज्ञात बाइक सवार मौके से फ़रार हो गया.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित