मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग भालडुंगरी के समीप समीप दो बाइक में टक्कर, एक गंभीर रेफर.

मनोहरपुर : रविवार शाम आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग भालडुंगरी स्थित आनंदपुर थाना के समीप दो बाइक में सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक 48 वर्षीय पुलक पटनायक आनंदपुर बस्ती का रहने वाला है. उसे स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरो ने गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलक पटनायक बाइक से भालडुंगरी चौक से आनंदपुर जीरो किलोमीटर की तरफ जा रहा था. तभी आनंदपुर थाना के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गया. इस हादसे में आनंदपुर निवासी पुलक पटनायक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं आनंदपुर पुलिस इस घटना को लेकर अग्रेतर कार्रवाई करने में जुटी है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.