मनोहरपुर-स्कूटी से गिरकर व्यक्ति गंभीर, राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर : सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया. घायल व्यक्ति 50 वर्षीय देवेन्द्र महतो मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगालबेड़ा का रहने वाला है. इस घटना को लेकर देवेंद्र महतो ने बताया कि वह स्कूटी से मनोहरपुर से वापस अपने घर लौट रहा था. तभी रास्ते में उसकी स्कूटी के आगे अचानक एक बकरी आ गई. उसे बचाने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित हो गया. जिससे उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिससे उसका दांया पैर टूट गया है. एवं शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें आई हैं.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.