25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार.

मनोहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल संचालक पर भी शिकंजा मनोहरपुर : वीती सोमवार देर रात मनोहरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक इनोवा कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब को मनोहरपुर के एक होटल में खपाने की योजना थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों के माध्यम से सूचना मिली थी कि जमशेदपुर से मनोहरपुर के रास्ते अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है. इसी क्रम में मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित खाखा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पु.अ.नि. राजदेव पासवान, एसआई जितेंद्र कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे.टीम ने देर रात 12 बजे रेलवे फाटक के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान रात लगभग 1 बजे एक इनोवा कार (नं. JH-05AH-0120) रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी. पुलिस द्वारा वाहन रोकने का इशारा करने पर कार चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया. आरोपी की पहचान टाटा के करनडीह निवासी एम. वेंकटेश रमन के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान कार से 25 पेटी (लगभग 300 बोतलें) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह शराब टाटा के परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी राजेश प्रसाद द्वारा भेजी गई थी, जो एक कुख्यात शराब कारोबारी है. उक्त शराब को मनोहरपुर के होटल संचालक किशोर साहू के घर उतारने की योजना थी.पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 15/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. वहीं, होटल संचालक किशोर साहू के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उल्लेखनीय है कि साहू पूर्व में भी अवैध शराब कारोबार के मामलों में आरोपी रह चुका है और उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-डूमेरता में खतियानि महासम्मेलन का हुआ आयोजन,झारखंडी भाषा,खतियानि आधारित स्थानीय नीति पर हुई चर्चा.

मनोहरपुर-मां काली प्रतिमा का,धूमधाम से हुआ विसर्जन.

मनोहरपुर: उन्धन गांव में पागल कुत्ते का आतंक, एक युवक घायल