मनोहरपुर—अलग-अलग हादसों में दो घायल, एक गंभीर हालत में रेफर

मनोहरपुर: सोमवार देर रात मनोहरपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना मनोहरपुर-जराबकेला मार्ग पर मेदासाईं के पास घटी, जहां मेदासाईं गांव निवासी 40 वर्षीय राजु गोप बाइक से घर लौटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसके अनुसार, रास्ते में अचानक एक कुत्ता आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।वहीं दूसरी घटना भी देर रात की है, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक रेलवे ब्रिज से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से और 108 एंबुलेंस के जरिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान ओड़िसा निवासी प्रशांत महंती के रूप में हुई है, जिसे देर रात राउरकेला भेजा गया।स्थानीय पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित