मनोहरपुर-रायकेरा में जहरीले सर्पदंश से महिला गंभीर, सीएचसी में चल रहा इलाज

मनोहरपुर: बुधवार सुबह रायकेरा गांव की एक महिला को एक जहरीले सांप ने काट लिया. गंभीर अवस्था में महिला को तत्क्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनोहरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 41 वर्षीय जोनो महतो मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा महतो टोला की निवासी हैं। बताया गया कि वह सुबह अपने घर के समीप स्थित सब्जी बगान में साग तोड़ने गई थीं। उसी दौरान एक जहरीले चित्ती सांप ने उनके दाहिने पैर पर काट लिया।परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें मनोहरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रित की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मामले पर नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है की हर वर्ष वारिश के मौसम में जहरीले सांप काटने की घटनाओं में बढ़ोतरी होती है. जिससे गाँवों में विशेषकर जहरीले सांपों के प्रकोप से दहशत का माहौल है और लोग सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित