मनोहरपुर : सारंडा में वज्रपात से बलिबा सीआरपीएफ कैंप के चार जवान घायल, एक झारखंड पुलिसकर्मी भी शामिल

मनोहरपुर : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के घने जंगलों में बसे सारंडा क्षेत्र के बालिबा इलाके में गुरुवार शाम अचानक मौसम का मिज़ाज बिगड़ गया। इस दौरान सीआरपीएफ कैंप पर अचानक वज्रपात हुआ, जिससे चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में झारखंड पुलिस का एक जवान भी शामिल है।घटना की जानकारी मिलते ही सेल (SAIL) के किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक उपचार की सामग्री के साथ पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ जवान मौके की ओर रवाना हुए। अत्यंत विकट परिस्थितियों के बीच घायलों को कैंप से बाहर निकाला गया।प्रशासन के अनुसार, घायल जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए किरीबुरु और नोवामुंडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कोल्हन क्षेत्र के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने पुष्टि की है कि चार जवान घायल हुए हैं और सभी को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से सुरक्षाबलों में चिंता का माहौल है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित