झारखंड पार्टी के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र जमुदा 29 जून को जयराम महतो के नेतृत्व में लेंगे जेएलकेएम की सदस्यता

चाईबासा, 27 जून 2025 – झारखंड पार्टी के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तथा केंद्र सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जमुदा आगामी 29 जून 2025 को गांधी मैदान, चाईबासा में आयोजित जनसभा सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान झारखंडी जनता क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्हें सदस्यता टाइगर जयराम महतो के कर-कमलों से दिलाई जाएगी।इस संबंध में महेंद्र जमुदा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, “झारखंड में अब तक जितने भी नामधारी दल रहे हैं, सभी को जनता ने बारी-बारी से मौका दिया और उन्हें सत्ता सौपी, लेकिन हर बार जनता को सिर्फ ठगा गया। सत्ता में आने के बाद ये दल अपने वादों को भूलकर केवल निजी संपत्ति अर्जन में लग जाते हैं।”महेंद्र जमुदा ने विधायक जयराम महतो की प्रशंसा करते हुए कहा, “आज पूरे झारखंड में यदि कोई नेता झारखंडी जनभावनाओं की सच्ची आवाज विधानसभा में बुलंद कर रहे हैं, तो वह टाइगर जयराम महतो हैं। कोल्हान की धरती पर उनके आगमन से जनता में एक नई आशा जगी है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार, विस्थापितों की समस्याएं, उचित मुआवजा जैसे मुद्दों को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं। मैं उनके विचारों से प्रेरित होकर जेएलकेएम का दामन थामने जा रहा हूँ।”जमुदा ने आगे कहा कि वह जयराम महतो के विचारों को गाँव-गाँव, पंचायत-पंचायत तक पहुँचाएंगे और उनके हाथों को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष करण महतो ने भी अपनी सहमति व्यक्त की है। इस जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन की उपस्थिति की संभावना है।

Most Viewing Articles

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की फिजिकल प्रैक्टिस के दौरान मौत, गांव में शोक का माहौल

मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस में CBI की छापेमारी, पोस्टमास्टर 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.