दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण, वन संरक्षण का दिया संदेश


मनोहरपुर : भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर मंडल की ओर से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंडल अध्यक्ष राजा सुरीन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर मनोहरपुर पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत, नंदपुर पंचायत तथा ढीपा पंचायत के घाघरा गांव में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मनोज महतो शामिल हुए।अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष राजा सुरीन ने कहा कि अंधाधुंध जंगलों की कटाई से वन पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने संदेश दिया— “वन की रक्षा, जन की रक्षा है। प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि वह मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए।”उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील भी की।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्र कुमार डागा, सुरेंद्रलाल साह, संजय सिंह,संतोष तिवारी, रॉबी लकड़ा, शिवनाथ महतो, स्वरूप पति, राजेश कुमार महतो, मनबोध महतो, अजय प्रजापति, हेमंत सांडिल समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित