मनोहरपुर – रेलवे काली पूजा समिति की प्रतिमा का हुआ विधिवत विसर्जन


मनोहरपुर, 22 अक्टूबर 2025: मनोहरपुर में मां काली जी की पूजा का समापन बुधवार देर रात हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। परंपरा के अनुसार, रेलवे काली पूजा समिति की काली प्रतिमा का विधिवत विसर्जन कोयना नदी तट पर किया गया।विसर्जन से पूर्व मां काली की भव्य झांकी नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। गाजे-बाजे, डीजे की धुन और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं ने उल्लासपूर्वक भाग लिया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु मां काली की आराधना करते हुए पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को लाल गुलाल लगाकर दीपावली और काली पूजा की शुभकामनाएं देते नजर आए।शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों और डीजे की ताल पर नृत्य करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।विसर्जन कार्यक्रम के दौरान रेलवे काली पूजा समिति के प्रमुख प्रफुल भंज, मोतीलाल दास, राजेश सिंह, विजय साहू, अमित दास, अनिल कारवा,जगदीशचंद्र भंज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।पूरे आयोजन में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे मनोहरपुर का वातावरण मां काली की भक्ति में पूरी तरह रंग गया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.