सारंडा में नक्सली सहयोग के आरोप में दो गिरफ्तार


मनोहरपुर : छोटानागरा थाना पुलिस ने नक्सलियों को रसद और सूचनाएं उपलब्ध कराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदर्शन बरजो और विकास होनहागा के रूप में हुई है, जो सारंडा क्षेत्र के बालिबा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय सहयोगी की भूमिका निभा रहे थे। वे नक्सलियों को राशन-पानी की आपूर्ति करने के साथ ही पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखकर महत्वपूर्ण सूचनाएं भी पहुंचाते थे, जिससे नक्सली संगठनों को इलाके में अपनी गतिविधियां संचालित करने में मदद मिल रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और नक्सली नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन पड़ताल की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और किसी भी रूप में नक्सली गतिविधियों को समर्थन देने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-आरटीसी स्कूल के 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में गमछे से लटका मिला शव

मनोहरपुर में साइबर अपराधियों की सक्रियता, दो लोग ठगी के शिकार