झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशिभूषण महतो की माता दयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मनोहरपुर: झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशिभूषण महतो की माता दयमंती देवी का शनिवार को निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष की थीं। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही दयमंती देवी का इलाज राउरकेला स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।दयमंती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव डोमलाई में नदी तट पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अंत्येष्टि में परिजन, रिश्तेदारों के साथ-साथ समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।उनके निधन की सूचना मिलते ही कुरमी समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।अंत्येष्टि कार्यक्रम में अमरेश विश्वकर्मा, अश्विनी कुमार बघेल, प्रेम सिंह मुंडारी, सीमा कुमारी, बृज नंदन डंगिल, श्री हरि महतो, मदन महतो, मनोज महतो, भतू राम सेंडिल, मोतीलाल महतो, मनसा महतो, शशि प्रकाश महतो, अशोक महतो, कार्तिक महतो, गगन महतो, राहुल महतो, सच्चिदानंद महतो, संजय महतो, गणेश चंद्र महतो, गोपाल चंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, महेंद्र महतो, गोविंद महतो, दिवाकर महतो, मनोज कुमार महतो, भीम महतो, मधुसूदन महतो, कृष्णा महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।