मनोहरपुर प्रखंड के दिकुपोंगा व मरंगपोंगा में पीटीएम आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता सुदृढ़ करने पर जोर


मनोहरपुर: विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा अभिभावक–शिक्षक समन्वय को सशक्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दिकुपोंगा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारंगपोंगा में अभिभावक–शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीपीओ संतोष गुप्ता ने की।बैठक में पीटीएम के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने देने पर विशेष जोर दिया गया।शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ छात्रों में उत्पन्न लर्निंग गैप की पहचान कर उसे दूर करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही अभिभावकों को उनके बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्राप्त उपलब्धियों एवं समग्र प्रगति की जानकारी दी गई।बैठक में यह भी बताया गया कि पीटीएम का प्रमुख उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सहयोग एवं संवाद को मजबूत करना है, ताकि बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, अभिभावकों को व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर छात्रों के भविष्य के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने पर भी चर्चा हुई।अधिकारियों एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से कहा कि पीटीएम न केवल शैक्षणिक सुधार का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह विद्यालय, शिक्षक और अभिभावकों के बीच सेतु बनकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-संत अगस्तिन हाई स्कूल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित.

गोविन्दपुर निवासी युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मनोहरपुर में बीईईओ लखींद्र सोरेन के विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन