Posts

Showing posts from September, 2025

मनोहरपुर- छोटानागरा में सारंडा जंगल को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने पर मंत्रियों की आमसभा, 56 गांवों के ग्रामीण शामिल

Image
मनोहरपुर : 3o सितंबर, झारखंड सरकार द्वारा सारंडा जंगल को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने की योजना को लेकर मंगलवार को छोटानागरा में आमसभा आयोजित की गई। इस आमसभा में 56 गांवों से हजारों ग्रामीण पहुंचे और अपनी राय व चिंताएं सरकार के समक्ष रखीं। आमसभा में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और कल्याण मंत्री चमरा लिंडा हैलीकॉप्टर से छोटानागरा पहुंचे। वहीं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचे। मंत्रियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर प्रस्तावित सेंचुरी के स्थानीय जनजीवन, रोजगार और सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की। सभा में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जंगल का संरक्षण जरूरी है, लेकिन इसके साथ उनकी आजीविका और पारंपरिक जीवनशैली सुरक्षित रहनी चाहिए। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनने से उनकी खेती, चराई और अन्य रोज़गार प्रभावित हो सकते हैं। इस मौके पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, मनोहरपुर विधायक जगत माझी और चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव व जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव भी...

मनोहरपुर-सामाजिक संदेशों से सजी सुनील विश्वकर्मा की झांकी को मिल रही सराहना

Image
मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के गाड़ी खाना निवासी और पेशे से रेलकर्मी सुनील विश्वकर्मा इन दिनों अपनी अनोखी झांकी को लेकर चर्चा में हैं। बंडामुंडा डीजल लोको शेड में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सुनील बीते 25 वर्षों से पूजा-पंडालों और सामाजिक आयोजनों में झांकियों के माध्यम से लोगों को देशहित और समाजहित से जुड़े संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।सुनील की झांकियों का विषय हमेशा सामयिक और जनजागरूकता से जुड़ा होता है। आग एवं बाढ़ से बचाव, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को वह जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं। इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर उन्होंने "रक्तदान महादान", "जय जवान, जय किसान" और "जय विज्ञान" जैसे विषयों पर आकर्षक झांकी का निर्माण किया। उनकी रचनात्मकता को देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर भी खूब साझा किया जा रहा है।सुनील विश्वकर्मा की कलात्मक और सामाजिक पहल को पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम और चाईबासा के पुलिस अधीक्षक तक प...

मनोहरपुर-आनंदपुर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा महाअष्टमी का पर्व

Image
मनोहरपुर : मनोहरपुर व आनंदपुर अंचल में मंगलवार को दुर्गा महाअष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देवी दुर्गा के भक्तों ने मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों सहित मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान व भजन-कीर्तन गूंजते रहे और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। परंपरा के अनुसार घर-घर में कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं को भोजन, उपहार और वस्त्र भेंट किए गए। महामाया देवी दुर्गा के भक्तों ने अष्टमी व्रत का समापन कन्या पूजन कर किया। भक्तों का कहना है कि कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।मंगलवार को जहां महागौरी माता की पूजा संपन्न हुई, वहीं बुधवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवरात्र व्रत का समापन होगा। इसके साथ ही बुधवार को पूरे अंचल में विजयादशमी (दशहरा) का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा।वहीं बाजारों और घरों में दशहरा पर्व को लेकर चहल-पहल का माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजकों के द्वारा डांडिया गरवा ...

मनोहरपुर में पांच पूजा पंडालों का सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

Image
मनोहरपुर। सोमवार को मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र में भव्य आयोजन के बीच पांच दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया गया। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडालों का शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक ने हाजरा कंपनी प्रांगण स्थित श्री श्री देवी पूजा कमेटी मनोहरपुर, संत नरसिंह आश्रम नव दुर्गा पूजा समिति, मनोहरपुर साइडिंग दुर्गा पूजा समिति, मनोहरपुर लाइन पार दुर्गा पूजा कमेटी तथा रेलवे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। पंडालों के उद्घाटन के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधियों का ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, मुखिया पूजा कुजूर, समाजसेवी बसंत हरलालका, अश्विनी बघेल, मानुएल बेक, बहादुर मुर्मू, बंधन उरांव, अजहर अली, राज यादव, प्रकाश साह, अरविंद गुप्ता, राजेश हरलालका, विक्रम सिंह, निखिल साह, शुभम पटेल, राधेश सिंह, चंचल रवानी, बिनोद सिंह, सूरज गुप्...

मनोहरपुर में दुर्गोत्सव की धूम, पूजा पंडाल सजधज कर तैयार – कल होगा उद्घाटन

Image
मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंडों में दुर्गोत्सव की धूम मची हुई है। क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल आकर्षक सजावट से पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।सोमवार, 29 सितंबर 2025 को दुर्गोत्सव समारोह का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर सिंहभूम सांसद जोबा मांझी मुख्य अतिथि के रूप में तथा स्थानीय विधायक जगत मांझी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों जनप्रतिनिधि मनोहरपुर व आनंदपुर में क्रमशः पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन करेंगे।पूजा समितियों एवं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समितियों का कहना है कि इस वर्ष दुर्गोत्सव और भी भव्य व आकर्षक रूप में मनाया जाएगा।

मनोहरपुर- बीजा टोली तिरिंगदीरी में प्रार्थना सभा का आयोजन, क्षेत्र के गणमान्य लोग हुए शामिल.

Image
मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम विजा टोली, तिलिगदिरी में बारह पड़हा कुम्हारमुण्डा की ओर से रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और विभिन्न संगठन से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।सभा में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि तिग्गा, झारखंड प्रदेश प्रचारिका रेणु उरांव, तिला तिर्की (पड़हा राजा) आदिवासी छात्र संघ अध्यक्ष प्रभात तिर्की, संरक्षक बोदे खलखो,गंझू बरवा,श्याम सुंदर तिकी,अध्यक्ष रोबी लकड़ा,बिरसी बाड़ा, सुशील खलखो, सुमन खलखो,लोहरा उरांव,जगलाय तिर्को, कैलाश कुजर देवन, बुकर मिज,कैलाश कुजूर देवन, सानिका तिकी,करमा केरकेट्टा,विजय तिग्गा, रामनाथ किस्पोट्टा,बुधेश्वर धनवार,सनीका तिर्की,बुधराम तिर्की ,एनम तिर्की,किशोर तिग्गा,विक्रम उरांव,राम तिर्की,घुरा टोप्पो,कान्हु उरांव,विश्राम एक्का, रमेश खलखो,पुना तिकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रार्थना सभा न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है बल...

तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर, राउरकेला रेफर

Image
मनोहरपुर : मनोहरपुर–जराइकेला मुख्य मार्ग पर हाथी फॉरेस्ट चेकपोस्ट के समीप शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बुजुर्ग को बेहतर इलाज हेतु राउरकेला रेफर कर दिया। घायल की पहचान बिहार निवासी 61 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो इन दिनों मनोहरपुर लाइनपार क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार देर शाम टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान हाथी फॉरेस्ट चेकपोस्ट के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट के साथ शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं बाइक सवार युवक को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाईबासा पश्चिम सिंहभूम जिले भर में। तिथि: 23 सितम्बर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक विशेष भर्ती का आयोजन

Image
शिविर का शुभारंभ आनंदपुर प्रखंड मुख्यालय में 28 सितंबर 2025 एवं मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय में 30 सितंबर 2025 को समय सुबह 10 बजे से प्रारम्भ “चाईबासा पश्चिम सिंहभूम” जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए  एस.आई.एस. लिमिटेड द्वारा भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। योग्यता: मैट्रिक पास/फेल, उम्र 19–40 वर्ष, लंबाई कम से कम 167.5 से.मी., शारीरिक रूप से स्वस्थ। प्रक्रिया: शारीरिक जांच, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जमशेदपुर ट्रेनिंग एकेडमी में 1 माह का प्रशिक्षण।प्रशिक्षण में: पीटी, ड्रिल, फायर फाइटिंग, औद्योगिक व वीआईपी सुरक्षा, कंप्यूटर, बैंक सिक्योरिटी आदि। सुविधाएँ: नियुक्ति पत्र, भोजन-आवास, वेतन व भत्ते, पीएफ, पेंशन, मेडिकल, बोनस, ग्रुप इंश्योरेंस, प्रमोशन व बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था।रोजगार: प्रशिक्षण उपरांत SIS लिमिटेड के 5000 कार्यस्थलों पर नौकरी।📍 भर्ती शिविर 23 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंड परिसरों में आयोजित होंगे। 📞 अधिक जानकारी: भर्ती अधिकारी महेंद्र प्रसाद (7903213941)🌐 वेबसाइट: [www.ssciindia....

तेज रफ़्तार महिंद्रा एसयूवी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में राउरकेला रेफर

Image
मनोहरपुर। शनिवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर चुरगी के पास एक तेज रफ़्तार महिंद्रा एसयूवी (बॉटल ग्रीन रंग) ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय आज़ाद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद एसयूवी में सवार लोग घायल को तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे, लेकिन इलाज के बाद वहाँ से चुपचाप फरार हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें राउरकेला अस्पताल ले जाया।आजाद हुसैन, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रामधनी चौक स्थित खान मोहल्ला निवासी बताए गए हैं। वे मनोहरपुर से बाइक पर छोटानागरा साप्ताहिक बाज़ार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में उनका बायाँ पैर टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली महिंद्रा एसयूवी पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष का नेम प्लेट लगा हुआ था। हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन फरार वाहन व उसके सवारों की तलाश में जुटे हुए हैं।

मनोहरपुर : बाइक से गिरकर युवक घायल, सीएचसी में इलाजरत

Image
मनोहरपुर। बीते शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनोहरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घायल की पहचान पवन होरो (22 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन देर रात बाइक से संत अगस्तीन कॉलेज की ओर से डीसीवायएम चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक़, घायल का उपचार चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।

आश्वासन के बाद शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य, मौके पर मौजूद रहे अधिकारी व जनप्रतिनिधि

Image
चाईबासा : उपायुक्त के आश्वासन के बाद शनिवार को प्रशासन हरकत में आया और सदर अनुमंडल क्षेत्र में जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी गई। उल्लेखनीय हैं की जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर विगत दिन चाईबासा में समाजसेवी रमेश बालमुचू व अधिवक्ता महेंद्र जामुदा के नेतृत्व में हजारो ग्रामीणों ने मंत्री दीपक बिरुवा के घर का घेराव किया गया था।इसके आलोक में आज स्थल निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ, एसडीपीओ, सदर अंचल के सीओ, बीडीओ, मुफ्फसिल थाना प्रभारी के साथ समाजसेवी रमेश बालमुचु, अधिवक्ता महेंद्र जामुदा तथा पांडवीर पंचायत के मुखिया मोटाए बोइपाई मौजूद रहे।निरीक्षण के तुरंत बाद जेसीबी लगाकर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। मौके पर ही डस्टगिट्टी , मुरूम और पत्थर डालकर ग्रामीणों को राहत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि स्थायी रूप से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र ही रोड डिवीजन द्वारा शुरू किया जाएगा। तब तक के लिए ग्रामीणों की सुविधा हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और कार्य प्रारंभ होने पर संतोष जताया।

खबर का असर : मनोहरपुर बाजार में चला सफ़ाई अभियान, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

Image
मनोहरपुर : मीडिया में मनोहरपुर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में कूड़े-कचरे के ढेर की खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को प्रशासन की ओर से विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया, जिसमें जीसीबी मशीन और कई ट्रैक्टर लगाकर युद्धस्तर पर कचरे को शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर डंप किया गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शक्तिकुंज, अंचल अधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार और मुखिया ज्योतिष ओड़िया ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद ही शनिवार को मुख्य बाजार स्थित साप्ताहिक हाट से सफ़ाई अभियान की शुरुआत की गई। विदित हो कि इसी क्षेत्र में सबसे अधिक कूड़ा-कचरा जमा था, जिसके बीच दुकानदार दुकान लगाने को मजबूर थे। गंदगी के कारण न सिर्फ दुकानदार, बल्कि खरीदारी करने आने वाले आम लोगों को भी भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा था।सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे फैली गंदगी से भी लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं नवरात्रि, दुर्गा पूजा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों ने रा...

मनोहरपुर : अनासूल दोरेया किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की चौथी वार्षिक आम सभा सम्पन्न

Image
मनोहरपुर, 26 सितंबर : मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को अनासूल दोरेया किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की चौथी वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शक्तिकुंज एवं अंचल अधिकारी (CO) प्रदीप कुमार शामिल हुए। साथ ही कृषि विभाग से चंद्रशेखर (ATM), बीएमएमयू से नरेश कुम्हार (BPM), इमरान (ACC–JSLPS, MOU), नारायण (FTC), लक्ष्मण (FTC) सहित कंपनी की चेयरपर्सन अनीता कुजूर, विना महतो, अंजु महतो (BOD), लेखापाल ध्रुवपद महतो और बड़ी संख्या में शेयरधारक उपस्थित रहे।सभा का शुभारंभ स्वागत गान के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बीपीएम नरेश कुम्हार ने कंपनी की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ शक्तिकुंज ने कंपनी से व्यावसायिक दृष्टिकोण से जुड़ने पर बल दिया। उन्होंने पत्तल-दोना उत्पादन को बढ़ावा देने और ‘दिदी बागिया’ योजना के लिए 3700 बीज किट कंपनी से उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही एनएससी के माध्यम से कुछ महिलाओं को सब्सिडी दर पर बीज वितरि...

मनोहरपुर-मनीपुर में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर बैठक, विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Image
मनोहरपुर : 25 सितम्बर को विघ्न विनाशक मंदिर परिसर में रंजित यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 2 अक्टूबर 2025 को मनोहरपुर के मनीपुर मैदान में संध्या 5 बजे से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुसार आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार व्यक्तियों की तैनाती की जाएगी। रावण पुतला के चारों और ब्रेकेटिंग का कार्य लगभग 50 मीटर क्षेत्र में किया जाएगा। सभी स्वयंसेवकों को ड्रेस कोड में बैच के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त विभागीय पदाधिकारियों एवं सभी दुर्गा पूजा समितियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान जी की भूमिका में कलाकार प्रस्तुति देंगे।श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप सुजी हलवा एवं चना वितरित किया जाएगा। वहीं आपात स्थिति को देखते हुए आयोजन स्थल पर अग्नि-शमन वाहन और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से अश्वनी बघेल,अभय शुलपानी,राजेश क...

बारिश में भीगते हुए ग्रामीणों ने मंत्री दीपक बिरूवा के घर को घेरा, सड़क निर्माण की मांग

Image
मनोहरपुर : भारी बारिश के बीच समाजसेवी रमेश बालमुचु के नेतृत्व में हजारों ग्रामीणों ने झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरूवा के घर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से समस्याओं को लेकर आवेदन और आश्वासन मिलने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।सभा को संबोधित करते हुए रमेश बालमुचु ने कहा कि ग्रामीण लगातार दीपक बिरूवा को वोट देते आ रहे हैं, ऐसे में उनका दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने आरोप लगाया कि पांडावीर पंचायत के जोजोहातु से केच्चाबाईपी तक सड़क निर्माण का कार्य तीन-चार वर्षों से अधूरा पड़ा है। सड़क नहीं बनने से मध्यान भोजन आपूर्ति, एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य उपकेंद्रों तक डॉक्टर-नर्स की पहुंच जैसी मूलभूत सुविधाएं बाधित हो रही हैं।उन्होंने कहा कि अंजेडबेड़ा, सिंगीजारी, जोजोहातु, केच्चाबाईपी, तुम्बाहाका, सरजोमबुरु, पाटातारोब और हेसाबांध समेत कई गांव सड़क सुविधा के अभाव में चिकित्सा और शैक्षणिक योजनाओं से वंचित हैं। माधव चंद कुंकल ने कहा कि यदि मंत्री में इच्छाशक्ति हो तो सड़क तुरंत बन सकती है।प्रदर्शन के दौरान ...

दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण, वन संरक्षण का दिया संदेश

Image
मनोहरपुर : भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर मंडल की ओर से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंडल अध्यक्ष राजा सुरीन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर मनोहरपुर पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत, नंदपुर पंचायत तथा ढीपा पंचायत के घाघरा गांव में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मनोज महतो शामिल हुए।अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष राजा सुरीन ने कहा कि अंधाधुंध जंगलों की कटाई से वन पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने संदेश दिया— “वन की रक्षा, जन की रक्षा है। प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि वह मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए।”उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील भी की।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्र कुमार डागा, सुरेंद्रलाल साह, संजय सिंह,संतोष तिवारी, रॉबी लकड़ा, शिवनाथ महतो, स्वरूप पति, राजेश कुमार महतो, मनबोध महतो, अजय प्रजापति, हेमंत सांडिल समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजू...

मनोहरपुर प्रखंड में पंचायत स्तरीय एक दिवसीय आदि कर्मयोगी कार्यशाला आयोजित , जनजातीय बहुल गांवों के विकास को धरातल पर उतारने का लक्ष्य

Image
मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड में गुरुवार को जनजातीय विकास विभाग के तत्वावधान में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत पंचायत स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना और सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाना रहा। नंदपुर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सुशीला संवैया ने की, जबकि कोलपोटका पंचायत में मुखिया अजीत तिर्की और बरंगा पंचायत में मुखिया ओनामी कोड़ा ने नेतृत्व किया। कार्यशाला में सहिया, सेविका, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं के साथ-साथ संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजातीय क्षेत्रों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण सीधे लाभान्वित हो सकें और विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके।

मनोहरपुर सीएचसी में सर्पदंश पीड़ित युवक भर्ती, इलाजरत

Image
मनोहरपुर : गुरुवार को सर्पदंश का शिकार हुए एक युवक को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। पीड़ित युवक की पहचान 30 वर्षीय श्रवण साहु के रूप में हुई है, जो आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायण टोला गांव का निवासी है।जानकारी के अनुसार, श्रवण साहु दोपहर में भोजन करने के बाद घर के बाहर नल पर हाथ धो रहा था, तभी अचानक सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे मनोहरपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने समय पर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया और वर्तमान में युवक की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में किसी प्रकार की देरी न करते हुए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पीड़ित को भर्ती कराएं।

पंचायत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की बैठक, मंत्री दीपक बिरुवा का घर घेरने की तैयारी:- महेंद्र जामुदा

Image
चाईबासा : 24 सितंबर, पश्चिमी सिंहभूम, सदर विधानसभा क्षेत्र।सदर विधानसभा के पांडबीर पंचायत अंतर्गत हेसाबांध गांव में सोमवार को वार्ड सदस्य समीर सेन सुरिन की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और ग्रामीणों ने प्रशासनिक लापरवाही पर गहरी नाराज़गी जताई।बैठक में ग्रामीण सोनाराम गोप ने आरोप लगाया कि पंचायत में आम का पेड़ लगाने के लिए उनसे गड्ढा खुदवाया गया, पौधे लगवाए गए और घेराबंदी भी करवाई गई। लेकिन इसके बावजूद अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति काम करवाया था, उसका कहना है कि प्रखंड कार्यालय से राशि जारी नहीं की गई है, इसलिए भुगतान रोक दिया गया है। यदि समय पर मजदूरी नहीं मिली तो हम मजबूरन विरोध करेंगे।”वहीं, माटा तमसोय ने अंजेडबेड़ा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दुर्दशा पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि खराब सड़क के कारण डॉक्टर और नर्स नियमित रूप से उपकेंद्र नहीं पहुंच पाते हैं। इस समस्या को लेकर उन्होंने आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया।अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने बैठक में कहा कि उपायुक्त को...

मनोहरपुर-छोटानागरा में रसोइया-सह-सहायिकाओं का पुनश्चर्या प्रशिक्षण आयोजित

Image
मनोहरपुर : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (PM POSHAN) के तहत बुधवार को छोटानागरा में रसोइया-सह-सहायिकाओं के लिए पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में रसोइया-सह-सहायिकाओं ने भाग लिया।कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर बीपीओ संतोष गुप्ता और बीआरपी यशवंत कटियार ने मिड-डे मील योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की विधि, स्वच्छता के मानक और भोजन वितरण की पारदर्शिता पर जोर दिया।प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण संकुलों की संख्या, कार्यरत व प्रशिक्षित रसोइयों की कुल संख्या, मास्टर ट्रेनरों की सूची और प्रशिक्षण पर हुए व्यय का विस्तृत विवरण एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय को भेजा जाएगा।यह पहल मिड-डे मील योजना को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मनोहरपुर: राशन डीलरों संग सीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की बैठक, पारदर्शी वितरण पर जोर

Image
मनोहरपुर प्रखंड में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को राशन डीलरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने की। इस अवसर पर बीडीओ शक्तिकुंज, जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राशन डीलर उपस्थित रहे। बैठक के प्रमुख बिंदु: स्मार्ट पीडीएस और ई-केवाईसी: राशन डीलरों को स्मार्ट पीडीएस सिस्टम और ई-केवाईसी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त होकर कार्य कर सकें।*शत-प्रतिशत वितरण का निर्देश सीओ ने स्पष्ट किया कि सभी लाभार्थियों तक बिना भेदभाव राशन पहुँचना चाहिए और डीलरों की जिम्मेदारी होगी कि किसी भी स्थिति में कोई पात्र वंचित न रह जाए। पीडीएस संबंधित समीक्षा  राशन कार्ड धारकों की सूची की समीक्षा, नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया और वितरण में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और अन्य पीडीएस योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। अधिकारि...

मनोहरपुर : बाजार क्षेत्र में कचरे के ढेर और जलजमाव से बीमारी फैलने का खतरा

Image
मनोहरपुर : एक दिन की बारिश ने मनोहरपुर शहरवासियों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। शहर का मुख्य बाजार मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। जल निकासी व्यवस्था के अभाव में सड़क पर जलजमाव हो गया है, जिससे मलेरिया मच्छर और विभिन्न प्रकार के कीटाणु पनपने की संभावना बढ़ गई है। स्थिति ऐसी है कि आसपास के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। गंभीर चिंता का विषय यह है कि नरसिंह बालिका हाई स्कूल, साप्ताहिक बाजार परिसर, स्टेट बैंक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सार्वजनिक स्थलों के आसपास गंदगी फैलने के कारण लोग अपने घरों का कचरा भी वहीं फेंकने लगे हैं। इससे संक्रमण और बदबू की समस्या विकराल रूप ले रही है। इधर त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। नवरात्रि और आगामी दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों का आवागमन इन्हीं रास्तों से होगा। ऐसे में बाजार क्षेत्र, पूजा स्थल, अस्पताल, बैंक और स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन को समस्या की जानकारी होने के बावजूद समाधान की द...

मनोहरपुर सीएचसी में सर्प दंश के दो मरीज भर्ती, एक रेफर, दूसरा इलाजरत

Image
मनोहरपुर : रविवार देर रात सर्पदंश से पीड़ित दो मरीजों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। इनमें एक मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरी मरीज का उपचार सीएचसी में जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती अंजुश्री बानरा (24), मनोहरपुर थाना क्षेत्र के डोंगाकाटा पानीटंकी की निवासी है। वहीं, युवक सिद्धू पूर्ती (21) चिड़िया ओपी थाना अंतर्गत बिनुया गांव का रहने वाला है।बताया जाता है कि रविवार रात सिद्धू पूर्ती शौच के लिए घर के बाहर गया था। इसी दौरान झाड़ी में छिपे एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर पर काट लिया। परिजन तत्काल उसे मनोहरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।दूसरी ओर, अंजुश्री बानरा का इलाज मनोहरपुर सीएचसी में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और लगातार निगरानी में रखा गया है।

मनोहरपुर नवदुर्गा मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना से पूजा प्रारंभ.

Image
मनोहरपुर : 22 सितंबर 2025 ,सोमवार से मनोहरपुर नवदुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि पूजा उपासना अनुष्ठान कलश स्थापना का शुभारंभ किया गया। शक्ति उपासना के इस पावन पर्व के पहले दिन देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना विधिविधान से संपन्न हुई। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। *नवदुर्गा पूजा अनुष्ठान के महत्व*मान्यता है कि नवरात्रि की शुरुआत मां शैलपुत्री की उपासना से करने पर साधक को आत्मबल, धैर्य और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है। नवरात्रि की शुरुआत प्रात:काल स्नान-ध्यान और घट स्थापना से होती है। घट स्थापना के बाद सबसे पहले मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान घी का दीपक प्रज्वलित कर देवी को गुड़हल या गुलाब का फूल अर्पित किया जाता है। तत्पश्चात धूप-दीप, रोली, चंदन, सिंदूर, नारियल, फल और मिठाई चढ़ाकर विधिवत पूजा की जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालु अपनी मनोकामना देवी के समक्ष व्यक्त करते हैं। पूजा की आरती से पूर्व देवी का प्रार्थना मंत्र पढ़ा जाता है और ‘ॐ शं शैलपुत्रये फट्’ मंत्र का कम से कम एक माला जप करना श...

पुरानापानी में श्रमदान से सड़क निर्माण की शुरुआत, ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग फिर चर्चा में

Image
मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम)। मनोहरपुर प्रखंड के पुरानापानी गांव में पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। आवागमन की इसी समस्या को देखते हुए सोमवार को झामुमो नेता सतिश खाखा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू की।ग्रामीणों ने पुरानापानी से स्कूल टोला तक के कच्चे मार्ग पर मुरूम मिट्टी बिछाकर रास्ते को फिलहाल चलने योग्य बना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क पक्कीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।आगामी दिनों में साइडिंग पुरानापानी में दुर्गा पूजा का आयोजन होना है, ऐसे में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सहज बनाने के लिए यह पहल की गई है।इस मौके पर झामुमो नेता सतिश खाखा ने कहा कि पूजा के दौरान किसी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसलिए ग्रामीणों की मदद से सड़क का मुरमीकरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मनोहरपुर के विधायक जगत माझी से मिलकर सड़क पक्कीकरण की मांग रखी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को स्थायी समाधान मिल सके और आवागमन की समस्या खत्म हो।

अनुसूचित जाति संगोष्ठी में कोल्हान प्रभारी सूरज मुखी ने रखीं अहम मांगें

Image
रांची, 21 सितम्बर 2025 : पुराने विधानसभा भवन में रविवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जाति संगोष्ठी में समाज से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दे उठाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी डॉ. के. राजू थे। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कश्यप, विधायक सहजादा अनवर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बदल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।संगोष्ठी में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने समाज की समस्याओं को सामने रखा। इस दौरान कोल्हान प्रभारी सूरज मुखी ने भूमिहीन समाज को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, आवास के लिए भूमि आवंटन, अनुसूचित जाति आयोग के पुनर्गठन और कोल्हान क्षेत्र में मंत्री व विधायकों के नियमित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से कोल्हान में रह रहे भूमिहीन समाज को अभी तक जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है, जिसके कार...

मनोहरपुर-चिड़िया मुख्य मार्ग पर कमारबेड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल, एक आंशिक रूप से जख्मी

Image
मनोहरपुर। 20 सितंबर, शनिवार दोपहर मनोहरपुर-चिड़िया मुख्य मार्ग पर कमारबेड़ा स्थित शिव मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक आंशिक रूप से जख्मी हुआ।गंभीर रूप से घायल युवकों को चिड़िया सेल अस्पताल से एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं आंशिक रूप से घायल युवक का इलाज कर छुट्टी दे दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवकों की पहचान 32 वर्षीय सुकराम भूमिज, 24 वर्षीय लक्ष्मीनारायण महतो (दोनों जराइकेला थाना क्षेत्र, ग्राम पारोडी निवासी) और 20 वर्षीय सुनील गोप के रूप में हुई है। वहीं आंशिक रूप से जख्मी युवक 21 वर्षीय मुडू चंपिया मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के ग्राम रोवाम का निवासी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर लगभग 2 बजे हुआ। तेज गति से एक बाइक पर सवार दो युवक जराइकेला पारोडी से चिड़िया की ओर जा रहे थे, जबकि दूसर...

रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर, घाघरा हॉल्ट पर स्थानीय व रेले प्रशासन मुस्तैद.

Image
हावड़ा मुंबई रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों का परिचालन पर असर. मनोहरपुर, 20 सितंबर। शनिवार को चक्रधरपुर रेल खंड में प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के कारण यात्री और मालगाड़ियों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ा। कई स्थानों पर ट्रेनें घंटों तक ठप रहीं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस (डाउन) को भी लंबे समय तक रोकना पड़ा। यह आंदोलन कुर्मी/कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता दिलाने की मांग को लेकर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आयोजित किया जा रहा है। इसी को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पोड़ाहाट, चक्रधरपुर श्रुति राजलक्ष्मी (भा.प्र.से.) ने संभावित अव्यवस्था को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होकर अधिकतम 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन को सूचना मिली है कि चक्रधरपुर अनुमंडल के 11 रेलवे स्टेशनो...

आनंदपुर-भालडुंगरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत शिविर का आयोजन

Image
मनोहरपुर (प. सिंहभूम): झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मनोहरपुर के तत्वावधान में शनिवार, 20 सितंबर 2025 को आनंदपुर प्रखंड के आनंदपुर बाजार स्थित भालडुंगरी चौक में विशेष विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस शिविर में नए विद्युत संबंध निर्गत करने, पुराने या खराब मीटरों के बदलने/स्थापना, विद्युत विपत्रीकरण से जुड़ी समस्याओं का निवारण तथा राजस्व वसूली की व्यवस्था की गई है। निगम की ओर से बताया गया है कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी समस्याओं का स्थल पर समाधान करना है।सहायक विद्युत अभियंता उपेन्द्र कुमार ने आम ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवाएँ और लंबित बकाया का भुगतान करें।

रेल रोको आंदोलन पर रोक, चक्रधरपुर अनुमंडल में निषेधाज्ञा लागू

Image
चक्रधरपुर, 19 सितम्बर।कुरमी/कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता दिलाने की मांग को लेकर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में प्रस्तावित "रेल टेका" या "रेल रोको आंदोलन" की आशंका के बीच प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है।अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पोड़ाहाट, चक्रधरपुर श्रुति राजलक्ष्मी (भा.प्र.से.) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अधिकतम 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा।*11 रेलवे स्टेशन संवेदनशील*प्रशासन को सूचना मिली है कि आंदोलन के तहत चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के 11 रेलवे स्टेशनों—चक्रधरपुर, लोटापहाड़, सोनुआ, दुनिया, गोईलकेरा, महादेवशाल, डेरवां, घाघरा, पोसेता, मनोहरपुर और जराईकेला—में रेल सेवाओं में अवरोध की आशंका है। इससे यात्री सुरक्षा, जनजीवन, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति तथा सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। आदेश की मुख्य शर्तें जारी आदेश के अनुसार रेल परिचालन बाधित करने वाले किसी भी आ...

मनोहरपुर-रोवाम में लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का फ़ाइनल संपन्न, चम्प्या एफ़सी क्लब बना चैंपियन

Image
मनोहरपुर –यंग क्लब,रोवाम के तत्वावधान में आयोजित लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला गुरुवार को जहाज मैदान रोवाम में बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन ग्राम मुंडा बुद्धराम सिद्धू एवं वार्ड सदस्य राजु गोप,सुमित दास ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।फ़ाइनल मैच चम्प्या एफसी क्लब, रोवाम और घाटकुड़ी एफ़सी क्लब के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने बिना गोल किए बराबरी पर रहे , जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। इस निर्णायक क्षण में चम्प्या क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड,मेडल व नक़द पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि ग्राम मुंडा बुद्धराम सिद्धू ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों को अनुशासित और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपनी ...

मनोहरपुर-शहर में पागल काले कुत्ते का आतंक, दो दर्जन से अधिक लोग हुए शिकार

Image
मनोहरपुर : मनोहरपुर शहर में एक पागल काले कुत्ते ने बुधवार को आतंक मचा दिया। दिनभर अलग-अलग जगहों पर हमला कर उसने दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया। इस घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल व्याप्त है।सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार पीड़ित लोग मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचते रहे। सभी घायलों का चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार किया गया। उन्हें रेविशपुर इंजेक्शन सहित जीवन रक्षक दवाएँ दी गईं और चिकित्सकों ने घाव की नियमित सफाई, समय पर इंजेक्शन और सावधानी बरतने की सलाह दी।अस्पताल परिसर में दिनभर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घायलों के परिजनों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई ताकि ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मनोहरपुर सीएचसी में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ

Image
मनोहरपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बुधवार को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ शक्तिकुंज और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मीगण और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बीडीओ शक्तिकुंज ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की मजबूती और परिवार की समृद्धि का आधार महिलाओं का स्वास्थ्य है। उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने अभियान की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक राज्यभर में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना और परिवारों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही एक सशक्त परिवार और स्वस्थ समाज ...

मनोहरपुर-आनंदपुर अंचल में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Image
मनोहरपुर, 17 सितंबर 2024 – मनोहरपुर और आनंदपुर अंचल में बुधवार को शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लेकर छोटे-बड़े कार्यस्थलों तक धार्मिक माहौल देखने को मिला।मनोहरपुर आयरन ओर माइंस चिड़िया, रेल परिसर स्थित विभिन्न वर्क्स शॉप, पावर ग्रिड, ऑटो वर्क्स शॉप, गैराज, आटा चक्की मिल, मोबाइल सेंटर, हार्डवेयर स्टोर और वाहन शोरूम सहित अनेक प्रतिष्ठानों में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वहीं मनोहरपुर टेम्पो चालक संघ ने भी श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा की आराधना की।पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जगह-जगह सजे पूजा पंडालों में भक्ति भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम हुए, जिनमें भजन संध्या विशेष आकर्षण का केंद्र रही।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर परंपरा के अनुसार यंत्र चालित मशीनों, औजारों और छोटे-बड़े वाहनों की भी पूजा की गई। वहीं, अवकाश घोषित होने से औद्योगिक इकाइयाँ व मशीनरी कार्य से जुड़े प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहे।श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के इस संगम ने मनोहरपुर-आनंदपुर अंचल को दिनभ...

मनोहरपुर-रोवाम में दो दिवसीय फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ

Image
मनोहरपुर। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर यंग क्लब, रोवाम के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का भव्य आगाज़ मंगलवार को जहाज़ मैदान, रोवाम में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन परंपरागत तरीके से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुंडा बुधराम सिद्धू और वार्ड सदस्य राजू गोप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना का संदेश देते हुए फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जो आसपास के विभिन्न गांवों एवं क्लबों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। खिलाड़ियों के बीच गजब का उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिला। उद्घाटन मुकाबले के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और हर गोल पर तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी दर्शक फुटबॉल मैच का आनंद उठाते दिखे। उद्घाटन के अव...

दुर्गा पूजा व विश्वकर्मा पूजा को लेकर चिड़िया ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Image
मनोहरपुर/ चिड़िया : आगामी विश्वकर्मा पूजा और दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को चिड़िया ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी वाहिद अंसारी ने की।इस अवसर पर ओपी प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। साथ ही, किसी भी तरह की विधि-व्यवस्था को बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मेडिकल टीम पंडाल के समीप तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रोजाना दो पुलिसकर्मी शाम के समय पंडाल परिसर में मौजूद रहेंगे। पंडालों के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और आग से सुरक्षा हेतु अग्निशमन उपकरण भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में ओपी प्रभारी वाहिद अंसारी के साथ अवर निरीक्षक टुनटुन राम, अशोक विश्वकर्मा, मुंडा गाजी सुरीन, वार्ड सदस्य राजेश पूर्ति, अमित नाग, सुनील अगरिय...

सदर विधायक व उपायुक्त का घर व कार्यालय घेराव करेंगे ग्रामीण – रमेश बालमुचू

Image
मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम :अंजेड़बेड़ा पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने जर्जर और अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को ग्राम अंजेड़बेड़ा में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मुण्डा जोन तमसोय ने की। इसमें सिंगीजारी, जोजोहातु, केच्चाबाईपी, तुम्बाहाका, सरजोमबुरु और पाटातारोब गांवों के मुण्डा-डकुवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जोजोहातु से केच्चाबाईपी तक बन रही सड़क पिछले 3–4 वर्षों से अधूरी पड़ी है और पहले से बने हिस्सों की हालत भी अत्यंत खराब है। इसके कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।सिंगीजारी के मुण्डा लकेश्वर सुन्डी ने कहा कि खराब सड़क के कारण एंबुलेंस तक गांव आने से इनकार कर देती है, जिससे बीमार और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। वहीं, केच्चाबाईपी के मुण्डा कमल बनसिंह ने बताया कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन भी समय पर नहीं पहुंच पाता, कभी-कभी खराब सड़क के कारण भोजन आता ही नहीं, जिससे बच्चे भूखे लौटते हैं।सरजोमबुरु के मुण्डा मांगता देवगन ने कहा कि गांव म...

घाघरा हॉल्ट बोर्ड पर वारंग क्षिति लिपि की पुनः वापसी, आदिवासी हो महासभा की बड़ी जीत

Image
  मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, 13 सितंबर – चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत घाघरा हॉल्ट बोर्ड को एक बार फिर वारंग क्षिति लिपि में लिख दिया गया है। इस कदम से आदिवासी हो महासभा और स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।ढीपा पंचायत के मुखिया एवं आदिवासी हो महासभा के स्थानीय नेता अशोक बंदा ने जानकारी दी कि करीब अढ़ाई माह पूर्व बोर्ड से वारंग क्षिति लिपि हटा दी गई थी, जिस पर महासभा ने कड़ा ऐतराज जताया था। इसके विरोध में 26 अगस्त 2025 को मोहरपुर प्रखंड के ग्राम घाघरा में आदिवासी हो महासभा की पंचायत बुलाई गई थी।बैठक में महासभा ने साफ कहा था कि यह केवल भाषा का सवाल नहीं बल्कि सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा है। संगठन ने रेल प्रशासन से मांग की थी कि घाटशिला से जराईकेला तक कोल्हान क्षेत्र के सभी प्रमुख स्टेशनों के नाम वारंग क्षिति लिपि में अंकित किए जाएं।महासभा ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अंततः बोर्ड पर लिपि की पुनः बहाली को संगठन ने अपनी सांस्कृतिक अस्मिता की बड़ी जीत बताया है।